दियोटसिद्ध और चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की मौत, व्यवस्था पर उठे सवाल

हिमाचल से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

हमीरपुर जिले के श्री बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध और चिंतपूर्णी मंदिर में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दियोटसिद्ध में श्रद्धालु की मौत पर हंगामा मच गया, जबकि चिंतपूर्णी में मृतक को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

दियोटसिद्ध में श्रद्धालु तड़पता रहा, लेकिन न डाक्टर मिला न एंबुलेंस। लोगों में गुस्सा है। सहायक मंदिर अधिकारी से संपर्क करने पर उसने फोन तो उठाया, लेकिन मंदिर अधिकारी ने फोन नहीं उठाया।

क्या प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण हुई मौतें? हमारी टीम ने मृतक के परिवार से संपर्क किया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed