श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालु की मौत, प्रशासन ने दी जानकारी

0

Views: 102

हिमाचल से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

श्री बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक विजय कुमार मुकेरियां से जतथे के साथ मंदिर पहुंचा था। मंदिर में चक्कर आने से वह बेहोश हो गया। प्रशासन ने उसे तत्काल मेडिकल ट्रीटमेंट दी और बड़सर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया

कि प्रशासन ने परिवार को 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी है। उप मंडल अधिकारी नागरिक एवं बाबा बालक नाथ ट्रस्ट अध्यक्ष स्वाति डोगरा ने अस्पताल में पहुंचकर परिवार की सहायता की।

श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में गणना में हेरा फेरी का मामला, मंदिर अधिकारी ने किया खंडन

बाबा बालक नाथ मंदिर में गणना में हेरा फेरी की चर्चा पर मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने विराम लगाया है। उन्होंने बताया कि गणना में कोई हेरा फेरी नहीं हुई है। पैकेट बनाने के नियमों के अनुसार विभिन्न स्तर पर जांच की जाती है और नोटों को गिनकर ही काउंटिंग में शामिल किया जाता है। मंदिर अधिकारी ने बताया कि पिछले काल गणना में कोई हेरा फेरी का मामला नहीं बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *