जे सी आई लुधियाना सेंट्रल के कार्यालय का उद्घाटन
Views: 48
भव्य समारोह के दौरान वेबसाइट भी लॉन्च की गई
लुधियाना, 23 मार्च: शर्मा
सरगर्म युवा नागरिकों की वैश्विक संस्था जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जे सी आई) लुधियाना सेंट्रल के कार्यालय का उद्घाटन एक भव्य समारोह के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी आर कोसिक द्वारा किया गया, जो इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी थे। इस अवसर पर जोनल अध्यक्ष सोमन गोयल, जोनल उपाध्यक्ष विनोद यादव तथा जोनल डायरेक्टर अभिषेक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जे सी आई लुधियाना सेंट्रल के अध्यक्ष एडवोकेट सिमरनप्रीत सिंह ने की।
इस मौके पर संबोधित करते हुए, एडवोकेट सिमरनप्रीत सिंह ने कहा कि जे सी आई समाज सेवा, व्यक्तिगत विकास और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में कार्य करते हुए बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं और व्यवसायियों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संस्था के भारत में 50 हजार से अधिक सदस्य हैं और केवल लुधियाना में ही 1 हजार से अधिक सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
इस समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा न केवल जोन-1 के पहले कार्यालय का उद्घाटन किया गया, बल्कि जे सी आई लुधियाना सेंट्रल की पहली वेबसाइट भी लॉन्च की गई। यह वेबसाइट एन जी ओ की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों को देश-विदेश तक बेहतर ढंग से पहुंचाने में सहायक होगी। समागम में अन्य के अलावा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह मुंडी, डायरेक्टर रिपन गोयल, सचिव विनायक कश्यप, संयुक्त सचिव रसलीन कौर, कोषाध्यक्ष भूपिंदर सिंह, संयुक्त कोषाध्यक्ष अवतार सिंह, वीपी मैनेजमेंट कुलजीत सिंह, डायरेक्टर जतिंदर पाल सिंह मक्कड़, गुरप्रीत सिंह रियात, तेजस्वी धीमान, परमजीत सिंह, तरुण गोयल, ईशविंदर सिंह, संजीव पारस, मनमोहन सिंह, ऋतिक पलाहा, संजय शर्मा, सुखपाल सिंह पासी, जसप्रीत सिंह, जसलीन सिंह सहित जेसीआई जोन-1 के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
