मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे आर्यन पर हुए ह+मले मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
Views: 36
हिमाचल से जीत समाचार की रिपोर्ट
राज्य के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे आर्यन चौहान पर हुए हमले और अपहरण के प्रयास मामले में शिमला पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 20 मार्च को मशोबरा के तारापुर इलाके में दिन-दिहाड़े हुई इस वारदात ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुट गई है और इनके अन्य साथियों का पता लगा रही है।
आरोपियों द्वारा इस प्रकार साक्ष्य मिटाने और अपनी पहचान छिपाने का पूर्ण प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण के बाद आरोपियों की पहचान की गई, जिसमें सोमवार को 2 आरोपी चरणजीत सिंह (48) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी करोड़ी मल बिल्डिंग मैन बाजार संजौली और ताशी नेगी (45) पुत्र स्व. सुंदर सिंह निवासी गांव व डाकघर नारकंडा तहसील कुमारसैन जिला शिमला को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है।
जल्द किया जाएगा पूरा खुलासा : गौरव
एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के आधार पर जल्द ही हमले की मंशा और पूरे घटनाक्रम का आधिकारिक तौर पर खुलासा किया जाएगा।
