चकमोह में आयोजित किया आयुष ग्राम कार्यक्रम

0

Views: 7

लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ ही आयुर्वेद, योग एवं प्राणायाम से किया उपचार

बिझड़ी 24 मार्च। सतीश शर्मा

आयुष विभाग ने मंगलवार को बड़सर उपमंडल के गांव चकमोह में आयुष ग्राम कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष ढटवालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कुमार कालिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयुष विभाग की सराहना करते हुए सुभाष ढटवालिया ने कहा कि आज के दौर में भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद और योग का महत्व लगातार बढ़ रहा है। लोग बड़े पैमाने पर इन्हें अपना रहे हैं। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार भी आयुष विभाग के माध्यम से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित कर रही है।

इस अवसर पर बहुविशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के साथ योग एवं प्राणायाम सत्र, पैरा सर्जिकल प्रोसीजर के माध्यम से लोगों का उपचार भी किया गया। क्षेत्र के लगभग 252 लोगों ने इन सुविधाओं का लाभ उठाया। लगभग 50 लोगों ने योग एवं प्राणायाम सत्र में भाग लिया। कपिंग थैरेपी से भी लगभग 30 रोगियों का उपचार किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 600 औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण भी किया गया।

इस आयोजन में उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदेश गोयल, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल भाटिया, विशेषज्ञ डॉक्टरों में डॉ. विजय, डॉ. प्रीति, डॉ. विपिन, डॉ. निरुपमा, डॉ. प्रशांत, डॉ. सविता, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी और विभाग के अन्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। स्वयं सेवक समूह के शुभम सोनी ने भी सराहनीय योगदान दिया। जबकि, स्थानीय महिलाओं ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। हर्बल गार्डन नेरी के प्रभारी डॉ. कमल भारद्वाज ने भी लोगों को औषधीय पौधों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *