जे सी आई लुधियाना सेंट्रल द्वारा ईपीएस वर्कशॉप का आयोजन; बड़ी संख्या में सदस्यों ने पब्लिक स्पीकिंग के हुनर सीखे
Views: 3
लुधियाना, 24 मार्च:कमल पवार
जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जे सी आई) लुधियाना सेंट्रल के सदस्यों में पब्लिक स्पीकिंग के हुनर को बढ़ाने के उद्देश्य से जे सी आई लुधियाना सेंट्रल द्वारा एक इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग (ई पी एस) वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर अपने बोलने और अभिव्यक्ति के कौशल को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया।
जे सी आई लुधियाना सेंट्रल के अध्यक्ष एडवोकेट सिमरनप्रीत सिंह ने बताया कि इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग (ई पी एस) वर्कशॉप का आयोजन सदस्यों में मंच पर बोलने, संवाद की शैली विकसित करने और माइक के माध्यम से प्रभावी ढंग से संबोधन करने जैसे कौशल को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस वर्कशॉप के माध्यम से सदस्यों को अपने कार्यस्थल, घर और दैनिक जीवन में संवाद करने के तरीकों को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह वर्कशॉप पूरी तरह निःशुल्क है और आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार की अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। एन जी ओ द्वारा सदस्यों के कौशल विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं।
इस दौरान वर्कशॉप में शामिल होने पहुंचे सदस्यों ने जे सी आई लुधियाना सेंट्रल की ई पी एस वर्कशॉप की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह मुंडी, ट्रेनर आभा सिकरी, ट्रेनर सौम्या भनोट, ट्रेनर गौतम सिकरी, सचिव विनायक कश्यप, संयुक्त सचिव रसलीन कौर, कोषाध्यक्ष भूपिंदर सिंह, संयुक्त कोषाध्यक्ष अवतार सिंह, वीपी ट्रेनिंग जसपाल ग्रेवाल, डायरेक्टर ऋतिक पलाहा, डायरेक्टर गुरविंदर सिंह, वीपी मैनेजमेंट कुलजीत सिंह, डायरेक्टर जतिंदर पाल सिंह मक्कड़, डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह रियात, डायरेक्टर तेजस्वी धीमान, डायरेक्टर परमजीत सिंह, डायरेक्टर तरुण गोयल सहित जेसीआई लुधियाना सेंट्रल के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
