शाह तलाई प्रशासन सो रहा है कुंभकरण की नींद

0

Views: 74

ट्रकों ट्रालियों में हिमाचल प्रदेश में पहुंच रहे श्रद्धालु हादसों को दे रहे बड़ा न्योता

शाह तलाई। सतीश शर्मा विट्टू।

उत्तरी भारत के प्रमुख सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु बाबा के दरबार में करोड़ों रुपए अर्पित करते हैं लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था तथा श्रद्धा एक तरफ तथा कानून की धज्जियां उड़ाने वाले सरेआम ट्रकों तथा ट्रालियों डबल डेकर में आकर सारे आम कानून का मजाक बना रहे हैं बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाह तलाई में सैकड़ो वहां ट्रक तथा ट्रालियों में श्रद्धालु बैठकर आ रहे हैं प्रदेश में कभी भी बड़ा हादसा सामने आ सकता है स्थानीय प्रशासन अथवा बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में इस प्रकार वाहनों में आने वाले वाहनों को रोक नहीं जा रहा है।

प्रशासन सिर्फ चालान करने पर माहिर

कायदे से जब श्रद्धालु बाउंड्री पर प्रवेश करते हैं तो इस प्रकार वाहनों में जाने से उन्हें रोका जाना चाहिए। लेकिन इसमें कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए। पिछले कल हमीरपुर जिले की सीमा पर ग्लू में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी रहे परमजीत की गाड़ी का 11000 रुपए का चालान किया गया

परमजीत का कहना है

कि जो ट्रक तथा ट्रालियों में श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश में आ रहे हैं उनके चालान करने की जगह आम लोगों को तंग किया जा रहा है तथा पुलिस तथा प्रशासन ट्रक तथा ट्रालियों में आने वाले लोगों से रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ देते हैं इस प्रकार बड़े हादसे सामने आ सकते हैं। इस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगनी चाहिए।

आरटीओ आम लोगों के तो कर रहे चालान लेकिन कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर नहीं शिकंजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *