सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन…

पंजाब 2 अप्रैल: यादविंदर 

पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशबाज सिंह जटाना और उनके ड्राइवर का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। कांग्रेस के तलवंडी साबो निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ता खुशबाज सिंह जटाना का निधन हो गया है। इस खबर से तलवंडी साबो निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना पानीपत के पास हुई। एक अज्ञात व्यक्ति ने कांग्रेस नेता जटाना की डिफेंडर गाड़ी को ट्रक से टक्कर मार दी।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता खुशबाज सिंह जटाना ने तलवंडी साबो विधानसभा से दो बार कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा है। लेकिन दोनों बार किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें बहुत कम वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed