मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन आफ द स्टेट’ से दमन यात्रा के अनुभव को जाना

0

Views: 44

हिमाचल से ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला चंबा के 35 ‘चिल्ड्रन आफ द स्टेट’ से संवाद किया। ये बच्चे वर्तमान में दमन और दीव के शैक्षणिक भ्रमण पर हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी यात्रा के दौरान प्राप्त नए अनुभवों और सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण उन्हें इस यात्रा का अवसर मिला।

उन्होंने बताया कि वे हवाई जहाज से दमन आए हैं और यहां घूमने का आनंद ले रहे हैं। ये बच्चे चंबा जिला के साहो, पांगी, चंबा औरचिल्ली (तीसा) के बाल देखभाल संस्थानों से हैं, जिनमें 24 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं। यह शैक्षणिक भ्रमण 31 मार्च से आरंभ हुआ और सात अप्रैल तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed