लुधियाना: 15 मई से घर-घर पहुंचेगी डिजिटल जनगणना टीम, फर्जी एन्यूमरेटर से रहें सावधान 

0

Views: 8

लुधियाना, 12 मई:यादविंदर

डिजिटल जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत 15 मई 2026 से लुधियाना में हाउस लिस्टिंग सर्वे शुरू होगा।

म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता ने मंगलवार को बताया

कि डोर-टू-डोर सर्वे के लिए एन्यूमरेटर्स को किट बांट दी गई है। हर एन्यूमरेटर के पास मैप और बारकोड वाला ID कार्ड होगा। नागरिक ध्यान दें:एन्यूमरेटर सिर्फ 33 सरकारी सवाल पूछेंगेकोई OTP, आधार या दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा ID कार्ड का बारकोड स्कैन करके पहचान वेरिफाई की जा सकती है डॉ. गुप्ता ने अपील की कि लोग सही जानकारी देकर सहयोग करें। जनगणना का डेटा सरकारी नीतियां बनाने में मदद करेगा।

सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा:
नागरिक 14 मई तक se.census.gov.in पोर्टल पर खुद 33 सवालों के जवाब भर सकते हैं। इसके बाद एन्यूमरेटर को सिर्फ SE-ID बतानी होगी।इस मौके पर जोनल कमिश्नर नीरज जैन, SE प्रवीण सिंगला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *