दक्षिणी हलके में विकास जारी: मक्कड़ कॉलोनी की 4 गलियों में 43.67 लाख से RMC सड़कें बनेंगी

लुधियाना, 13 मई (यादविंदर)

लुधियाना: दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 33 की मक्कड़ कॉलोनी में 43.67 लाख रुपये की लागत से 4 गलियों में RMC सड़कों का निर्माण शुरू हुआ। विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने कार्य का उद्घाटन किया।विधायक छीना ने कहा कि मान सरकार सिर्फ वादे नहीं करती, उन्हें जमीन पर उतारती भी है। पिछली सरकारें झूठे भरोसे देती रहीं, जबकि ‘आप’ सरकार हर गली तक विकास पहुंचा रही है।

उन्होंने बताया

कि दक्षिणी हलके को पंजाब का मॉडल हलका बनाया जा रहा है। सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट के करोड़ों के काम युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। CM भगवंत मान के नेतृत्व में जनता के टैक्स का एक-एक पैसा भलाई पर खर्च हो रहा है।स्थानीय लोगों ने कहा कि पहली बार विधायक घर-घर आकर समस्याएं सुन रहे हैं। सालों से लटकी मांगें मंजूर कराकर विधायक ने भरोसा जीता है। लोगों ने कहा कि अब असली बदलाव दिख रहा है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed