68वां सालाना चाला: धूरी लाइन लुधियाना से सिद्ध बाबा बालक नाथ गुफा के लिए श्रद्धालु रवाना

0

Views: 625

10 बसों और 100 कारों का काफिला ‘दिऊट सिद्ध गुफा’ के लिए रवाना – जयकारों से गूंजा शहर

लुधियाना से अरुण कुमार की रिपोर्ट

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, धूरी लाइन लुधियाना से 68वां सालाना चाला ‘दिऊट सिद्ध गुफा’ के लिए पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। ‘बाबा पौनाहारी सेवा कमेटी’ द्वारा यह यात्रा हर साल करवाई जाती है।इस बार 10 बसों और 100 कारों का विशाल काफिला ‘जय बाबे दी’ के जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

प्रधान पम्मा ने किया सम्मान

इस मौके पर डिंपल राणा, तरसेम घई विशेष रूप से पहुंचे। बाबा पौनाहारी सेवा कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह पम्मा ने जत्थे के प्रमुखों को सिरोपा देकर सम्मानित किया और रवाना किया।प्रधान पम्मा ने कहा – “बाबा बालक नाथ जी के दरबार में जो भी धूरी लाइन मंदिर आता है, बाबा जी उन सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यह 68वां साल है, बाबा जी की कृपा से हर साल जत्था बड़ा हो रहा है।”

यात्रा का कार्यक्रम

1रवानगी: 15 मई 2026
2. वापसी: 18 मई 2026
3. ठहरने की व्यवस्था: दिऊट सिद्ध गुफा पर श्रद्धालुओं के ठहरने, लंगर, दवाई के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

इस मौके पर मौजूद गणमान्य लोगबावा शर्मा, वीर शर्मा, अवतार लाल, दिनेश दिवाकर, दिलबाग राय, गोरा कुमार, अशोक तनेजा, अरुण तनेजा, विजय मारकंडा, पवन भंडारी, संजीव कुमार, विक्की अरोड़ा, सतीश, विक्की सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *