ज्वालामुखी नगर परिषद चुनाव में 75.52% मतदान, वार्ड नंबर-9 में सबसे कम रही वोटिंग
Views: 21
ज्वालामुखी (पंकज सोनी )
ज्वालामुखी नगर परिषद चुनाव में रविवार को मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। जारी रिपोर्ट के अनुसार नगर परिषद के 9 वार्डों में कुल 75.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 5556 मतदाताओं में से 4196 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पुरुष मतदाताओं में 75.52 प्रतिशत और महिला मतदाताओं में 77.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।वार्डवार मतदान आंकड़ों पर नजर डालें तो वार्ड नंबर-1 में 971 मतदाताओं में से 748 वोट पड़े और मतदान प्रतिशत 77.03 रहा। वार्ड नंबर-2 में प्रत्याशी को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था ।वार्ड नंबर-3 में 758 में से 580 वोट पड़े और मतदान प्रतिशत 76.52 दर्ज किया गया। वार्ड नंबर-4 में 507 में से 390 वोट पड़े तथा मतदान प्रतिशत 76.92 रहा।वार्ड नंबर-5 में 580 मतदाताओं में से 466 लोगों ने मतदान किया, यहां 80.34 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड नंबर-6 में 528 में से 390 वोट पड़े और मतदान प्रतिशत 73.86 रहा। वहीं वार्ड नंबर-7 में कुल 438 मतदाताओं में से 337 वोट पड़े और यहां 76.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इसके अलावा वार्ड 8 में 680 मतदाताओं में से 520 लोगों ने मतदान किया, यहां 76.47 प्रतिशत मतदान हुआ।
वहीं वार्ड 9 में 1094 मतदाताओं में से 765 लोगों ने मतदान किया, यहां 69.93 प्रतिशत सबसे कम वोटिंग की गई। जबकि वार्ड नंबर 5 में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया।
चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। दिनभर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। अब सभी की नजरें मतगणना और परिणामों पर टिकी हैं।
