बाबा बालक नाथ मंदिर में वायरल वीडियो से हड़कंप: परमिशन को लेकर विवाद, बिना नेम प्लेट के अधिकारी सवालों के घेरे में

हिमाचल प्रदेश: ब्यूरो चीफ

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में एक लड़की मंदिर गाड़ी ऊपर तक लेकर जाना चाहती थी पुलिस अधिकारियों की तरफ से परमिशन मांगी गई तो उनके पास गाड़ी लेकर जाने की ऊपर परमिशन नहीं थी फिर पुलिस अधिकारियों से बहस करनी शुरू कर दी थी फिर बताया जा रहा है कि लड़की ने पूछा कि गाड़ी ऊपर लेकर जाने के लिए परमिशन कहां से लेनी होगी, जिस पर वहां मौजूद अधिकारियों ने जवाब दिया कि मंदिर प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ेगी। इसके बावजूद लड़की ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।इसी दौरान उसके साथ मौजूद युवक ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि वह इस पूरे मामले की शिकायत एसपी साहब से करेगा।

बड़ा सवाल: बिना नाम की नेम प्लेट वाले अधिकारी
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि मौके पर मौजूद अधिकारियों की वर्दी पर किसी भी प्रकार की नेम प्लेट नहीं लगी हुई थी। जिससे यह पहचानना मुश्किल हो गया कि वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी कौन थे।

नियमों की खुली अनदेखी ?
सरकारी नियमों के अनुसार ड्यूटी पर मौजूद पुलिस या कर्मचारी को अपनी पहचान (नेम प्लेट) स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होती है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या यहां नियमों की अनदेखी की जा रही थी?

 प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

क्या अधिकारियों ने जानबूझकर नेम प्लेट नहीं लगाई ?

अगर कोई शिकायत करनी हो तो जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कैसे होगी ?

क्या इस मामले की जांच होगी या इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

जनता क्या कहती है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है और प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

अब नजर प्रशासन पर

फिलहाल सबकी निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं — क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या मामला समय के साथ दबा दिया जाएगा, यह आने वाला वक्त ही बताएगा

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed