ज्वालामुखी नगर परिषद के चुनावों में चला विधायक संजय रत्न का जलवा
Views: 29

7 सीटों पर कांग्रेस की जीत, भाजपा जीती मात्र 2 सीटें बार्ड नं 6 में मात्र 2 वोटो से हारी भाजपा प्रत्याशी |
ज्वालामुखी (पंकज सोनी )
ज्वालामुखी नगर परिषद के चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस विधायक संजय रतन का जलवा देखने को मिला । कुल 9 वार्डों में कांग्रेस ने 7 वार्ड जीतकर अपना परचम लहराया है वहीं भाजपा मात्र 2 वार्ड जीतकर ही सिमट कर रह गई । इसके तहत कांग्रेस ने वार्ड नंबर 1, 4, 5, 6, 7 ओर 8 में जीत का परचम लहराया है जबकि भाजपा वार्ड नंबर 3 ओर 9 में ही अपनी सीट जीत पाई है। जबकि वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस प्रत्याशी सोमेश कुमार चुनाव पहले ही निर्विरोध अपनी जीत दर्ज कर चुके है।
भाजपा प्रत्याशी वार्ड नंबर 1 में कमला देवी 335 वोट हासिल करने में सफल रही है जोकि विधायक संजय रतन का खुद का वार्ड है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने 407 वोट हासिल किया है, जबकि भाजपा 72 वोटों से इस सीट से पिछड़ी है।
इस तरह रहे ज्वालामुखी नगर परिषद चुनावो के परिणाम
नगर परिषद ज्वालामुखी वार्ड नंबर एक में कांग्रेस प्रत्याशी सोम किरण को 407 वोट पड़े जबकि भाजपा प्रत्याशी कमला देवी को 335 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा। यहां जीत का अंतर 72 वोटों का रहा।
वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस प्रत्याशी रीता देवी को 231 जबकि भाजपा प्रत्याशी भावना सूद को 345 वोट पड़े। यहां जीत का अंतर 114 वोट रहे।
वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति शर्मा को 232 जबकि भाजपा प्रत्याशी पूजा डोगर को 153 वोट पड़े। यहां जीत का अंतर 79 रहा।
वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को 279 जबकि भाजपा प्रत्याशी सुखविंदर सिंह को 186 वोट पड़े। यहां जीत का अंतर 93 रहा।
यहां मात्र 2 वोटों से हारी भाजपा
वार्ड नंबर 6 का मुकाबला बहुत ही रोचक भरा रहा जहां मात्र 2 वोटों से भाजपा अपनी सीट हासिल न कर सकी।
दरअसल इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी सुमन कुमारी शर्मा व भाजपा प्रत्याशी प्रीति सिहोल मैदान में उतरी थी। इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को 193 मत जबकि भाजपा प्रत्याशी को 191 मत पड़े। ऐसे में मात्र 2 वोटों से भाजपा को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा।
वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस प्रत्याशी पवन गोस्वामी को 231 मत जबकि भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार को 102 मत पड़े। यहां जीत का अंतर 129 रहा।
वार्ड नंबर 8 में तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार ने 249 मत हासिल किए जबकि भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार को 95 मत पड़े। वहीं आजाद उम्मीदवार राजेंद्र कौशल ने 173 मत हासिल किए।
वार्ड नंबर 9 में तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी रजनी ने 249 मत हासिल किए जबकि भाजपा प्रत्याशी अनिल प्रभा को 497 मत पड़े। वहीं आजाद उम्मीदवार अनीता कुमारी ने 63 मत हासिल किए।
