दशमेश नगर स्कूटर मार्केट पर जोन-सी का ‘यू-टर्न’ : सुपरिंटेंडेंट बोले- “कानून के दायरे में दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई नहीं, फुटपाथ घेरने वालों पर होगा एक्शन
Views: 27
लुधियाना, 9 मई (दैनिक जीत समाचार)
गिल पुल के पास दशमेश नगर स्कूटर मार्केट में फुटपाथ पर कब्जे को लेकर नगर निगम जोन-C ने आखिरकार कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची।
सुपरिंटेंडेंट का बयान – किस पर गिरेगी गाज?
मौके पर पहुंचे सुपरिंटेंडेंट ने साफ किया कि निगम का टारगेट सिर्फ अवैध कब्जा है। उन्होंने कहा:”जो दुकानदार कानून के दायरे में, अपनी दुकान की हद में काम कर रहे हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन जो लोग दुकानों के बाहर फुटपाथ पर दूसरी दुकान लगाकर कब्जा कर रहे हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
क्या है मामला?
फुटपाथ पर ‘डबल दुकान’: स्कूटर मार्केट में कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे फुटपाथ पर मिस्त्री बिठाकर या सामान रखकर कब्जा कर रखा था।
पैदल चलना मुहाल: फुटपाथ घिरने से लोग सड़क पर चलने को मजबूर थे, जिससे हर वक्त हादसे का डर और जाम लगता था।
दैनिक जीत समाचारके खुलासे के बाद हरकत: मीडिया में मामला उछलने के बाद जोन-C को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा।
अब आगे क्या?
सुपरिंटेंडेंट के मुताबिक पहले फुटपाथ खाली करने की वॉर्निंग दी जाएगी। न मानने वालों का सामान जब्त होगा और चालान काटा जाएगा। बार-बार उल्लंघन करने पर दुकान सील करने तक की कार्रवाई हो सकती है।
दैनिक जीत समाचार के 2 सवाल:
सालों से फुटपाथ पर कब्जा था। निगम को अब जाकर क्यों याद आया? क्या पहले “कानून की किताब” खो गई थी?सुपरिंटेंडेंट कह रहे हैं कार्रवाई होगी। लेकिन जोन-C का रिकॉर्ड है कि 2 दिन बाद फिर वही कब्जा हो जाता है। इस बार गारंटी कौन लेगा?
“Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”
