ब्लॉक-29 में नगर निगम जोन-सी की धज्जियां : लेंटर डालते वक्त पकड़ी गई बिल्डिंग, एटीपी ने भेजी टीम, पर तब तक ‘खेल’ हो चुका था

0

Views: 80

नगर निगम जोन-सी  बिल्डिंग ब्रांच की टीम फेल, बिल्डर पास : ब्लॉक-29 में ‘लेंटर राज’, कानून का जनाजा

लुधियाना, 20 मई (दैनिक जीत समाचार – स्पेशल रिपोर्ट)

नगर निगम जोन-सी के ब्लॉक नंबर-29 में एक बार फिर बिल्डिंग बायलॉज का कत्लेआम सामने आया है। कॉरपोरेशन की टीम जब मौके पर पहुंची तो

बिल्डिंग पर लेंटर डाला जा चुका था।

क्या है पूरा मामला?

1 लेंटर डालते वक्त मिली सूचना: ब्लॉक-29 में बन रही बिल्डिंग पर जब लेंटर डाला जा रहा था, तभी इसकी सूचना नगर निगम को मिली।

2 एटीपी ने तुरंत हरकत में आकर टीम भेजी: मामले की जानकारी मिलते ही ATP रणधीर सिंह ने तुरंत बिल्डिंग का काम बंद करवाने के लिए टीम रवाना कर दी।

3 टीम पहुंचने से पहले ही ‘काम तमाम’: लेकिन निगम की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही बिल्डिंग मालिक ने लेंटर डाल दिया।

अब आगे क्या ?

बिल्डिंग मालिक को दफ्तर में कागज दिखाने के लिए बुलाया गया है। ATP का कहना है कि अगर नक्शा पास नहीं हुआ तो जो भी कानूनी कार्रवाई बनती होगी, वह बिल्डिंग पर की जाएगी।

सबसे बड़ा खुलासा - सूत्र

पहले भी रुक चुका है काम: सूत्रों के मुताबिक इस बिल्डिंग का काम पहले भी रुक चुका है।

इलाके में कमर्शियल बिल्डिंग बन ही नहीं सकती: सबसे अहम बात यह है कि जिस इलाके में यह बिल्डिंग बन रही है, वहां कमर्शियल बिल्डिंग बनाने की इजाजत ही नहीं है। सूत्रों का दावा है कि नियमों के तहत यहां

कमर्शियल बिल्डिंग पास हो ही नहीं सकती।

नशे में पास नहीं कर सकतेसूत्र: सूत्रों ने तंज कसते हुए कहा कि “नशे में भी इस इलाके में कमर्शियल बिल्डिंग पास नहीं की जा सकती

दैनिक जीत समाचार के 3 सवाल:

1 जब इलाके में कमर्शियल बिल्डिंग बन ही नहीं सकती तो बिल्डिंग का काम शुरू कैसे हो गया? जोन-C के अफसर पहले कहां सो रहे थे?

2 टीम के पहुंचने से पहले लेंटर कैसे डल गया? क्या बिल्डर को अंदर से खबर मिल गई थी?

3 अगर नक्शा पास नहीं है तो सिर्फ ‘कागज दिखाने बुलाना’ काफी है या बिल्डिंग सील होगी? अधिकारी ‘मिठी गोली’ देंगे या एक्शन लेंगे?

अब देखने वाली बात होगी

कि नगर निगम के अधिकारी इस बिल्डिंग पर क्या एक्शन लेते हैं। क्या नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा?

“Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed