पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने किया पुलिस थाना बीड़ का निरीक्षण, कानून-व्यवस्था व जनसेवा पर दिया विशेष जोर
Views: 12
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने किया पुलिस थाना बीड़ का निरीक्षण, कानून-व्यवस्था व जनसेवा पर दिया विशेष जोर
जीत समाचार कांगड़ा/बीड़ ।
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने आज पुलिस थाना बीड़ का निरीक्षण कर थाना कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था तथा जनसेवा से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, अभिलेखों, सीसीटीवी व्यवस्था, सीसीटीएनएस रिकॉर्ड तथा लंबित मामलों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों की समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए तथा अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखा जाए।
उन्होंने थाना प्रभारी को नशा तस्करी, साइबर अपराध एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र, संवेदनशील एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर विशेष बल दिया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए आम जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और पुलिस का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।
