लुधियाना नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच में मचा हड़कंप!

0

Views: 279

राजनीतिक सिफारिश से बचेंगे या होगी कार्रवाई ? बिल्डिंग ब्रांच की फाइल अब चंडीगढ़ में

जीत समाचार ने की चंडीगढ़ हेड ऑफिस से बात, बोले – “फाइल आगे पुट-अप कर दी, फैसला जल्द”

लुधियाना | जीत समाचार ब्यूरो

लुधियाना नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में पिछले कुछ समय से प्रकाशित ‘जीत समाचार’ की खबरों के बाद विभाग में हलचल तेज होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, उच्च स्तर पर बिल्डिंग ब्रांच से जुड़े मामलों की समीक्षा की जा रही है और कथित अनियमितताओं तथा भ्रष्टाचार के आरोपों पर रिपोर्ट तलब की गई है।

सूत्रों का दावा है

कि 2 से 4 अधिकारियों के खिलाफ निलंबन सहित विभागीय कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक सरकार या नगर निगम की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

अब आगे क्या ?

अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल करके इस कार्रवाई को कहां तक रोक पाते हैं। आने वाला वक्त ही बताएगा कि सच्चाई की जीत होगी या फिर राजनीतिक दबाव सच्चाई पर भारी पड़ेगा।

यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

फाइल पहुंची चंडीगढ़

इस पूरे मामले की फाइल अब चंडीगढ़ पहुंच चुकी है। जीत समाचार ने चंडीगढ़ हेड ऑफिस नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच लुधियाना अधिकारियों  बारे में बात की तो चंडीगढ़ हेड ऑफिस ने बताया: “फाइल हमारे पास पहुंच गई है। हमने इसे आगे पुट-अप कर दिया है। इस पर जल्द ही फैसला आ जाएगा।”

जीत समाचार इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही कोई आधिकारिक आदेश या पुष्टि सामने आएगी, पाठकों तक सबसे पहले सही और प्रमाणित जानकारी पहुंचाई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed