श्री अग्रसेन धाम में एक साथ होंगे 3 विशेष कार्यक्रम।

0

Views: 84

राशि अग्रवाल के नेतृत्व में होगा पौधरोपण समारोह।

आर आर सखी ग्रुप करेगी महालक्ष्मी जी के निमित संकीर्तन।

लुधियाना। 8 जुलाई (सुनील जैन)

पंजाब में अग्रवाल समाज के हंबड़ा रोड पर बन रहे पहले श्री अग्रसेन धाम में 18 जुलाई को एक साथ तीन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। यह जानकारी देते हुए अग्रवाल परिवार मिलन संघ के महिला विंग की स्टेट प्रेजिडेंट रीटा गोयल ने बताया कि इस दिन श्री अग्रसेन धाम में चल रहे 1100 दिवसीय हवन यज्ञ के 1008 हवन यज्ञ निर्विघ्न पूरे हो रहे है। इसी दिन सुबह 8 बजे हवन महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। संघ के महिला विंग की जिला प्रधान सीमा मित्तल ने कहा कि इसी दिन शनिवार को सुबह 10 बजे अग्रवाल परिवार मिलन संघ के महिला विंग की चैरपेर्सन राशि अग्रवाल के नेतृत्व में पौधा रोपण समारोह किया जाएगा और उपस्तिथत सभी साथी एक पौधा , धरती माता के नाम का धरती माँ को समर्पित करेंगे। धाम के महिला संकीर्तन मंडल की प्रधान स्वीटी बंसल ने कहा कि शाम को 5 बजे से महालक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए विशेष संकीर्तन शुरू होगा। महालक्ष्मी जी का गुणगान शहर की प्रमुख आर आर सखी की रोजी शर्मा और रिशु सिंगला अपनी टीम के साथ करेगी।

अग्रवाल परिवार मिलन संघ के संस्थापक सुनील जैन मित्तल ने बताया कि यह सारा कार्यक्रम संस्था के प्रमुख सेवादार संजय बंसल और उनकी टीम के नेतृत्व में उनके सहयोग से ही किया जा रहा है। मित्तल के अनुसार अग्रसेन धाम में करीब आठ माह बाद होने वाले इस कार्यक्रम में सिर्फ शहर से ही नही बल्कि पंजाब के अलग अलग शहरों से भी अग्रवाल साथी पहुंच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *