ब्रेकिंग न्यूज़: ढेडा (टुटू) रोड पर सड़क हादसा, दोनों तरफ से यातायात ठप

IMG-20260709-WA0008

ब्रेकिंग न्यूज़: ढेडा (टुटू) रोड पर सड़क हादसा, दोनों तरफ से यातायात ठप

 

जीत समाचार शिमला/टुटू:

 

धांदा रोड (ढेडा-टुटू मार्ग) पर एक सड़क हादसा होने के कारण मार्ग को दोनों तरफ से यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया है।

 

वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें:

प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए फिलहाल इस मार्ग पर न जाएं और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

 

बहाली के प्रयास जारी:

संबंधित विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे इस ओर यात्रा शुरू करने से पहले मार्ग की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed