बारिश में अब नहीं होगी परेशानी, नगर निगम ने शुरू की MCL Monsoon Helpline और WhatsApp Chatbot
Views: 33
बारिश में अब नहीं होगी परेशानी, नगर निगम ने शुरू की MCL Monsoon Helpline और WhatsApp Chatbot
लुधियाना, 09 जुलाई 2026।विक्की कुमार
बरसात के मौसम में जलभराव, सीवरेज जाम और पेयजल जैसी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम लुधियाना (MCL) ने MCL Monsoon Helpline और 24×7 WhatsApp Chatbot सेवा शुरू की है। इस नई सुविधा के माध्यम से शहरवासी घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कराकर उसका समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
नगर निगम के अनुसार यदि आपके क्षेत्र में जलभराव, सीवरेज जाम, गंदे पानी की समस्या, पेयजल आपूर्ति में बाधा, सड़कों पर पानी भरना या मानसून से जुड़ी अन्य कोई समस्या है, तो आप 90867 91867 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इसके साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए 24 घंटे उपलब्ध
WhatsApp Chatbot सेवा भी शुरू की गई है। पोस्टर पर दिए गए QR Code को स्कैन कर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है, जिससे शिकायत प्रक्रिया और अधिक आसान व तेज़ हो गई है।
नगर निगम का कहना है कि मानसून के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यदि आपके इलाके में बारिश के कारण किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। तुरंत MCL Monsoon Helpline – 90867 91867 पर संपर्क करें या WhatsApp Chatbot के माध्यम से शिकायत दर्ज कर प्रशासन की सहायता प्राप्त करें।
