विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने NHAI अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य का लिया जायजा

लुधियाना।10 जुलाई 2026 (अरुण कुमार)

 विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने आज NHAI अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक बग्गा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि काम के दौरान स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना चाहिए और यदि कोई समस्या सामने आती है तो उसका तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए।

विधायक ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed