मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

0

Views: 4

लुधियाना। 10 जुलाई 2026 (अरुण कुमार)

विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने आज हलका उत्तरी के वार्ड नंबर 93 स्थित जस्सियां रोड पेट्रोल पंप से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत क्षेत्र के श्रद्धालुओं को विभिन्न गुरु धामों के दर्शन के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक बग्गा ने श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब सरकार की यह योजना लोगों को पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याण और धार्मिक आस्था से जुड़े कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत है तथा भविष्य में भी ऐसी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाता रहेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *