चढ़ियार: पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में विधायक किशोरी लाल ने कार्यकर्ताओं के साथ की मासिक बैठक, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

0
चढ़ियार: पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में विधायक किशोरी लाल ने कार्यकर्ताओं के साथ की मासिक बैठक, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

Views: 6

चढ़ियार: पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में विधायक किशोरी लाल ने कार्यकर्ताओं के साथ की मासिक बैठक, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

जीत समाचार, चढ़ियार/बैजनाथ (अभिषेक) :

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने आज लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह, चढ़ियार में आयोजित मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ सहभागिता की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विधायक किशोरी लाल ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझाव प्राप्त किए तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनता का सहयोग ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुझावों का सम्मान करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण एवं जनसेवा के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। विधायक किशोरी लाल ने विश्वास जताया कि जनता का भरोसा और कार्यकर्ताओं का समर्पण उन्हें निरंतर जनहित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed