रोहतक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के दिए निर्देश

0

Views: 1

रोहतक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के दिए निर्देश

रोहतक। भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव मलय मल्लिक के नेतृत्व में आयोग की टीम ने रोहतक जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के लिए अभियान में और तेजी लाई जाए तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 8,50,304 मतदाताओं में से 5,67,887 मतदाताओं का डिजिटलीकरण पूरा किया जा चुका है, जो कुल मतदाताओं का 66.79 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। साथ ही मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित तथा अन्य श्रेणियों के मतदाताओं का सत्यापन भी निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाई जा सके।

भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की मजबूत आधारशिला है। आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मतदाता विवरण का समय पर सत्यापन कराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *