बरनाला के होनहार बालक अव्यक्त शर्मा ने जीते दो बड़े सम्मान, पंजाब का बढ़ाया मान

0
बरनाला के होनहार बालक अव्यक्त शर्मा ने जीते दो बड़े सम्मान, पंजाब का बढ़ाया मान

Views: 4

बरनाला के होनहार बालक अव्यक्त शर्मा ने जीते दो बड़े सम्मान, पंजाब का बढ़ाया मान

 

बरनाला, 10 जुलाई।  पंजाब के बरनाला शहर के होनहार बालक अव्यक्त शर्मा ने अपनी असाधारण प्रतिभा और याददाश्त के दम पर एक ही सप्ताह में दो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान प्राप्त कर पंजाब का नाम रोशन किया है।

अव्यक्त शर्मा ने तीन मिनट से भी कम समय में अंग्रेजी के अक्षर A से Z तथा 0 से 9 तक के अंकों को रैंडम क्रम में सही पहचानकर अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर 21 मई 2026 को उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा “आईबीआर अचीवर अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

असेसमेंट के दौरान अव्यक्त ने सीखने और पहचानने से जुड़ी 10 विभिन्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूरा किया तथा 160 से अधिक वस्तुओं, चित्रों और शैक्षिक विषयों की सही पहचान कर निर्णायकों को प्रभावित किया।

अव्यक्त की सफलता में उनके माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके पिता तुषार शर्मा पिछले 18 वर्षों से बरनाला के निजी वाई.एस. स्कूल में अध्यापक हैं, जबकि उनकी माता कोमल शर्मा ने बेटे को बेहतर संस्कार और उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।

परिवार ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को समय रहते पहचानकर सही दिशा दी जाए तो वे देश और समाज का नाम रोशन कर सकते हैं। अव्यक्त शर्मा की यह सफलता न केवल बरनाला बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *