भलेई कॉलेज बंद करने के फैसले के विरोध में फूटा जनाक्रोश, लोगों ने किया चक्का जाम

0
भलेई कॉलेज बंद करने के फैसले के विरोध में फूटा जनाक्रोश, लोगों ने किया चक्का जाम

Views: 4

भलेई कॉलेज बंद करने के फैसले के विरोध में फूटा जनाक्रोश, लोगों ने किया चक्का जाम

चंबा। चंबा जिले के सुंडला–बनीखेत मुख्य मार्ग पर स्थित भलेई नाला के समीप शुक्रवार को भलेई कॉलेज को बंद करने के सरकारी फैसले के विरोध में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से भलेई कॉलेज को तत्काल बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि कॉलेज बंद होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उनका कहना था कि दूर-दराज के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कॉलेज को पुनः शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। चक्का जाम के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *