सेक्टर-34 मंडी ग्राउंड में फोल्डिंग बाजार दोबारा शुरू करने की मांग, आम आदमी पार्टी ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

0
सेक्टर-34 मंडी ग्राउंड में फोल्डिंग बाजार दोबारा शुरू करने की मांग, आम आदमी पार्टी ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Views: 1

सेक्टर-34 मंडी ग्राउंड में फोल्डिंग बाजार दोबारा शुरू करने की मांग, आम आदमी पार्टी ने नगर निगम आयुक्त को

जीत समाचार चंडीगढ़। सेक्टर-34 मंडी ग्राउंड में प्रत्येक वीरवार लगने वाले कपड़ों के फोल्डिंग बाजार से जुड़े लगभग 500 मेहनतकश परिवारों के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त अमित कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दो सप्ताह से बंद पड़े फोल्डिंग बाजार को तत्काल बहाल करने की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बाजार बंद होने से सैकड़ों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि गरीब एवं छोटे व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द बाजार को दोबारा शुरू किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, माइनॉरिटी विंग के प्रधान शादाब राठी, ट्रेड विंग एवं आरडब्ल्यूए ऑब्जर्वर विनीत वर्मा, महासचिव सनी औलख, ग्रामीण प्रधान जगपाल सिंह जग्गा तथा मीडिया इंचार्ज विक्रांत तनवर शामिल रहे।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह मेहनतकश, गरीब और छोटे व्यापारियों के रोजगार एवं अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी आवाज उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *