श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का जालंधर के गांवों में प्रदर्शन
Views: 3
श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का जालंधर के गांवों में प्रदर्शन
जीत समाचार जालंधर। श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में जालंधर जिले के विभिन्न गांवों में उनके जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम बुलंदपुर, रंधावा मसंदा, भोडीपुर, रायवाल, रामनगर और सतोवाली गांवों में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में करतारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलकार सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास महाराज की महान शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विशेष रूप से तैयार एलईडी वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन और उनके विचारों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन कर रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग उनके संदेश से प्रेरणा ले सकें।
विधायक बलकार सिंह ने लोगों, विशेषकर युवाओं से बड़ी संख्या में डॉक्यूमेंट्री देखने और श्री गुरु रविदास महाराज के समानता, भाईचारे, विश्व बंधुत्व तथा मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
