ऑस्ट्रेलिया से तमिलनाडु की अमूल्य पुरावशेषों की वापसी पर उपराष्ट्रपति ने जताई खुशी

ऑस्ट्रेलिया से तमिलनाडु की अमूल्य पुरावशेषों की वापसी पर उपराष्ट्रपति ने जताई खुशी

ऑस्ट्रेलिया से तमिलनाडु की अमूल्य पुरावशेषों की वापसी पर उपराष्ट्रपति ने जताई खुशी

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने ऑस्ट्रेलिया से तमिलनाडु की अमूल्य पुरावशेषों की सफल वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

सोशल मीडिया पर साझा संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि इन बहुमूल्य पुरावशेषों की वापसी देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक 600 से अधिक कलाकृतियां विभिन्न देशों से भारत वापस लाई जा चुकी हैं, जो इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि पुरातात्विक धरोहरों की वापसी “विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed