राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

नई दिल्ली (एजेंसी): अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान राशि चोरी और उसके दुरुपयोग के मामले में दायर कई याचिकाओं पर सर्वोच्च न्यायालय सोमवार को सुनवाई करेगा। याचिकाओं में मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की गई है।

मामले में 7 जुलाई को अयोध्या की एक अदालत ने गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में से तीन को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। इससे पहले 29 जून को अदालत ने सभी आठ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

गौरतलब है कि पिछले महीने 13 जून को राम मंदिर की दान राशि के कथित दुरुपयोग के आरोप सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति (एसआईटी) का गठन किया था।

फिलहाल, मामले की जांच जारी है और सर्वोच्च न्यायालय की आगामी सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed