व्हाट्सएप के यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, मेटा ने मंत्रालय को सौंपा जवाब

व्हाट्सएप के यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, मेटा ने मंत्रालय को सौंपा जवाब

नई दिल्ली: भारत में व्हाट्सएप पर प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर केंद्र सरकार और मेटा के बीच जारी संवाद के बीच कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को अपना जवाब सौंप दिया है। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, मेटा का जवाब शुक्रवार रात प्राप्त हुआ, जिसकी फिलहाल विस्तृत जांच की जा रही है।

सरकार ने इस महीने की पहली तारीख को मेटा को नोटिस जारी कर व्हाट्सएप पर यूजरनेम फीचर लागू करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा था। मंत्रालय ने कंपनी से इस फीचर के तकनीकी, सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी पहलुओं की जानकारी देने को कहा था।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय ने मेटा को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस विषय पर सरकार के साथ परामर्श प्रक्रिया पूरी होने तक भारत में यूजरनेम फीचर लागू न किया जाए।

सरकार अब मेटा द्वारा दिए गए जवाब की समीक्षा कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई और फीचर के भविष्य को लेकर निर्णय लिया जाएगा। यह मामला देश में डिजिटल सुरक्षा, उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed