3500 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी विजिलेंस के हत्थे चढ़ा

3500 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी विजिलेंस के हत्थे चढ़ा

3500 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी विजिलेंस के हत्थे चढ़ा

जीत समाचार ब्यूरो जालंधर :

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जालंधर जिले के माल हल्का फोलड़ी खुर्द, सब-रजिस्ट्रार कार्यालय नकोदर में तैनात पटवारी गुरजीत सिंह को 3500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने वर्ष 2016 में माता-पिता की मृत्यु के बाद तीन भाइयों के नाम पर विरासत दर्ज कराने के लिए आवेदन किया था। इस कार्य के बदले पटवारी ने पहले 5000 रुपये रिश्वत मांगी। बाद में सौदा 3500 रुपये में तय हुआ।
शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पटवारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed