दक्षिण की कोकिला एस. जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन

0

Views: 8

दक्षिण की कोकिला एस. जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन

कोकिला/मैसूर।

दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी का रविवार को कर्नाटक के मैसूर में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन से भारतीय संगीत जगत में शोक की लहर है।

छह दशकों से अधिक लंबे अपने शानदार करियर में एस. जानकी ने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में लगभग 48 हजार गीत गाए। अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ के कारण उन्हें “दक्षिण की कोकिला” के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कई पीढ़ियों के फिल्म कलाकारों के लिए अपनी आवाज़ दी और भारतीय सिनेमा को अनेक यादगार गीतों की सौगात दी।

उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 33 राज्य स्तरीय पुरस्कार और भारत सरकार के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था।

एस. जानकी का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके अमर गीत और संगीत के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *