मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त करेंगे जारी

0
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त करेंगे जारी

Views: 7

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त करेंगे जारी

भोपाल/भिंड। मोहन यादव आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं मासिक किस्त जारी करेंगे। भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को नवंबर 2025 से प्रति माह 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव लगभग 239 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई 40 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इसके साथ ही वे 83 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 16 नई लोककल्याणकारी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विकास, जनसेवाओं के विस्तार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *