अहमदाबाद: गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ और शिलान्यास

0

Views: 13

अहमदाबाद: गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ और शिलान्यास

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में अहमदाबाद नगर निगम (AMC) की लगभग 405 करोड़ रुपये की विभिन्न जनहित एवं विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने शहर में हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित जन-वृक्षारोपण अभियान का भी शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक परिवहन, बेहतर नागरिक सुविधाएँ, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत ढाँचे का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इन परियोजनाओं से अहमदाबाद के नागरिकों को बेहतर यातायात, सार्वजनिक सुविधाएँ और स्वच्छ एवं हरित वातावरण का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित राज्य सरकार और अहमदाबाद नगर निगम के कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *