फस्टे और जीहण में एससी वर्ग की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

0

Views: 3

नादौन, 12 जुलाई 2026(शर्मा)

अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकार गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार को विभाग से संबद्ध नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत फस्टे तथा ग्राम पंचायत चौड़ू के गांव जीहण में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

नटराज कला मंच के प्रभारी राजीव जस्सल एवं अन्य कलाकारों ने स्थानीय पहाड़ी बोली में प्रस्तुति देकर लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

ग्राम पंचायत फस्टे में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत प्रधान राजेश कुमार, पंचायत सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, गांव जीहण में आयोजित कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य सविता ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान मनोज कुमार, उपप्रधान विजय कुमार, अशोक कुमार, रीना कुमारी, राजेंद्र कुमार, उषा देवी, कविता कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed