जोन-सी बिल्डिंग ब्रांच में गिरी गाज, अधिकारी सस्पेंड—कमिश्नर बोले, ‘भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं
Views: 127
जीत समाचार की खबर का बड़ा असर! जोन-सी बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी सस्पेंड
लुधियाना | 14 जुलाई ब्यूरो रिपोर्ट
नगर निगम लुधियाना के ज़ोन-सी बिल्डिंग ब्रांच में कथित नाजायज़ उसारियों और ड्यूटी में लापरवाही के मामलों बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। । बिल्डिंग इंस्पेक्टर (टेक्निकल) दलीप सैनी नु तुरंत प्रभाव नाल सस्पेंड कर देता गया है जीत समाचार द्वारा लगातार प्रकाशित की गई खबरों का बड़ा असर देखने को मिला है। जोन-सी क्षेत्र के छत्रसाल और आसपास के इलाकों में कथित तौर पर अवैध निर्माण और अधिकारियों की मिलीभगत से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद संबंधित शिकायत की फाइल उच्च अधिकारियों तक भेजी गई। उसे मामले में क्या होता है वह भी आपके सामने लेकरआएंगे जल्द ही
अधिकारी निलंबित
जीत समाचार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम कमिश्नर ने जोन-सी बिल्डिंग ब्रांच के एक अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सस्पेंशन आदेश जारी होने के बाद निगम महकमे में हलचल मच गई है।
कमिश्नर का सख्त संदेश
नगर निगम कमिश्नर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिल्डिंग ब्रांच में यदि किसी अधिकारी की भूमिका नियमों के उल्लंघन या भ्रष्टाचार में पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और आवश्यक होने पर मामला चंडीगढ़ स्थित उच्च कार्यालय को भी भेजा जाएगा।
उन्होंने दोहराया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है।
स्थानीय लोगों ने जताई उम्मीद
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन होगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि जांच निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ेगी और यदि अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।
जीत समाचार का संकल्प
जीत समाचार जनहित से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच जवाबदेही को मजबूत करना तथा सार्वजनिक हित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है।
