3 साल की पॉलिसी, 10 साल की कुर्सी?” | डीसी ऑफिस लुधियाना में ट्रांसफर नीति पर उठे सवाल
Views: 138
एक ही सीट पर वर्षों से जमे कर्मचारियों को लेकर उठी आवाज | सरकार की ट्रांसफर नीति के पालन की मांग तेज
लुधियाना, 3 अगस्त 2026 (विक्की कुमार)
क्या लुधियाना डीसी ऑफिस में ट्रांसफर पॉलिसी सिर्फ कागजों तक सीमित है? ‘जीत समाचार’ की पड़ताल में ऐसे सवाल सामने आए हैं, जिन्होंने सरकारी तबादला नीति के पालन पर बहस छेड़ दी है। आरोप हैं कि कई कर्मचारी वर्षों से एक ही सीट पर कार्यरत हैं और पदोन्नति के बाद भी उनका कार्यस्थल नहीं बदला।
लोहा मंडी प्रधान ने उठाए सवाल
लोहा मंडी के प्रधान राजेश सोनी ने दावा किया कि डीसी कार्यालय में कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं। उनका कहना है कि कुछ कर्मचारियों को इस दौरान पदोन्नति भी मिली, लेकिन उनकी तैनाती में कोई बदलाव नहीं हुआ।
क्या कहती है ट्रांसफर नीति ?
सरकारी ट्रांसफर नीति का उद्देश्य एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनाती से बचना और प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखना माना जाता है। इसी आधार पर अब सवाल उठ रहे हैं कि यदि कहीं कर्मचारी वर्षों से एक ही सीट पर कार्यरत हैं, तो क्या नीति का पालन हो रहा है?
‘जीत समाचार’ की मांग
‘जीत समाचार’ ने मांग की है कि सरकार और संबंधित विभाग डीसी कार्यालय लुधियाना में तैनात कर्मचारियों का रिकॉर्ड सार्वजनिक करें और यह स्पष्ट करें कि कौन-कौन कर्मचारी निर्धारित अवधि से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं। यदि कहीं नीति का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
अब सवाल प्रशासन से…
1 क्या ट्रांसफर नीति का पालन सभी कर्मचारियों पर समान रूप से हो रहा है?
2 यदि नहीं, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है?
3 क्या इस मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी?
अब निगाहें सरकार और जिला प्रशासन पर हैं। क्या इस मामले में रिकॉर्ड की समीक्षा होगी या फिर यह सवाल भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?
