काराबारा रोड पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 6 अवैध दुकानें सील
Views: 2
कमिश्नर ओजस्वी अलंकार के निर्देश पर जोन-A बिल्डिंग ब्रांच की कार्रवाई | चेतावनी के बावजूद निर्माण जारी रखने पर निगम ने लगाया ताला
लुधियाना, 31 अगस्त (जीत समाचार)
अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम लुधियाना ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार को काराबारा रोड पर पेट्रोल पंप के पास बनी छह अवैध दुकानों को सील कर दिया।नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार के निर्देश पर जोन-A कार्यालय की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकान मालिकों को पहले भी निर्माण को लेकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण जारी रखा गया।
ATP कपिल देव ने बताया कि चेतावनियों के बाद भी नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते निगम की टीम ने छह दुकानों को सील कर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
नगर निगम अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की कि बिल्डिंग प्लान की मंजूरी लेने के बाद ही निर्माण शुरू करें। बिना मंजूरी अथवा नियमों के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जीत समाचार का सवाल
जब नगर निगम अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर सकता है, तो शहर में ऐसी अन्य निर्माणाधीन इमारतों पर भी समय रहते इसी तरह की कार्रवाई कब होगी? जनता की नजर अब निगम की अगली कार्रवाई पर है।
