जोन सी ब्लॉक 37 में ‘चारदीवारी’ का खेल या कॉलोनी का रास्ता? 1100 पोर्टल के जवाब ने खड़े किए बड़े सवाल!
Views: 39
जीत समाचार के खुलासे के बाद शिकायत में सिर्फ “चारदीवारी की एप्लीकेशन” का हवाला | मौके पर बड़े-बड़े पिलर और निर्माण ने बढ़ाया संदेह | एमटीपी- एटीपी जोन सी की चुप्पी पर भी सवाल
लुधियाना 01 सितंबर 2026 (अरुण कुमार )
जोन सी ब्लॉक 37 में कथित अवैध कॉलोनी और निर्माण को लेकर जीत समाचार की पड़ताल के बाद अब एक नया सवाल सामने आया है। 1100 पोर्टल पर की गई शिकायत के जवाब में “चारदीवारी संबंधी एप्लीकेशन दी गई है” बताया गया है।लेकिन मौके की तस्वीरें इस जवाब पर कई सवाल खड़े कर रही हैं।
चारदीवारी या कुछ और?
एप्लीकेशन डालो और काम चलता रहे?
मामले में सबसे बड़ा सवाल संबंधित बिल्डिंग इंस्पेक्टर की भूमिका और निगरानी को लेकर है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एप्लीकेशन को आधार बनाकर निर्माण को आगे बढ़ने दिया जा रहा है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि विभागीय जांच के बाद ही हो सकती है। सवाल यह है कि क्या मौके पर वास्तविक निर्माण और जमा की गई एप्लीकेशन का मिलान किया गया?
एमटीपी -एटीपी जोन सी से सीधा सवाल
1 अगर दस्तावेज में केवल चारदीवारी का उल्लेख है, तो मौके पर बने पिलर और अन्य निर्माण की विभाग ने जांच की या नहीं?
2 NOC किस काम के लिए है? निर्माण की अनुमति क्या है? और मौके पर वास्तव में क्या बनाया जा रहा है?
कमिश्नर साहब, तस्वीरें खुद सवाल पूछ रही हैं!
जीत समाचार किसी अधिकारी को दोषी नहीं ठहरा रहा, लेकिन मौके की तस्वीरें और शिकायत के जवाब के बीच अंतर है या नहीं—इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।अब देखना होगा कि नगर निगम कमिश्नर इस मामले में मौके की पैमाइश और रिकॉर्ड की जांच करवाते हैं या फिर “चारदीवारी की एप्लीकेशन” के जवाब से मामला खत्म मान लिया जाएगा।
तस्वीरें देखिए और सवाल खुद कीजिए—यह सिर्फ चारदीवारी है या किसी बड़े निर्माण की तैयारी?
