फुटपाथ पर सब्जी की रेहड़ियां, सड़क पर चलने को मजबूर लोग | निगम के अपने दफ्तर के बाहर अतिक्रमण पर कार्रवाई कौन करेगा?लुधियाना, 1 सितंबर 2026 (विक्की कुमार)
नगर निगम जोन-C के दफ्तर के बाहर ही अतिक्रमण का ऐसा नजारा सामने आया है, जो निगम की कार्रवाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। शाम होते ही सड़क और फुटपाथ पर सब्जी की रेहड़ियां लगने से पैदल राहगीरों के लिए रास्ता मुश्किल हो जाता है। फुटपाथ पर रेहड़ियों का कब्जा होने के कारण लोगों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में अगर कोई हादसा होता है तो जिम्मेदारी किसकी होगी?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस जोन सी कार्यालय से शहर में अतिक्रमण हटाने और नियम लागू करने की कार्रवाई होनी चाहिए, उसी के बाहर अगर रेहड़ियां रास्ता रोक रही हैं तो इन्हें हटाने की जिम्मेदारी किसकी है?सूत्रों की ओर से राजनीतिक सिफारिश के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकती है।
इंस्पेक्टर बोले—“आपने ध्यान में लाया है, कार्रवाई करेंगेजब इस मामले को लेकर तहबाजारी इंस्पेक्टर से बात की गई तो उनका कहना था कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है और जो कानूनी कार्रवाई बनती होगी, की जाएगी।लेकिन सवाल यही है—कॉरपोरेशन के दफ्तर के बाहर का अतिक्रमण भी अगर अधिकारियों को खबर मिलने के बाद दिखाई देगा, तो शहर के बाकी इलाकों की निगरानी कौन करेगा?
जब निगम के अपने कार्यालय के बाहर ही फुटपाथ पर कब्जा है, जोन सी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कितनी प्रभावी होगी?
अब देखना होगा कि निगम कमिश्नर इस मामले में क्या कार्रवाई करवाते हैं और क्या जोन-C कार्यालय के बाहर से ही अतिक्रमण हटाने की शुरुआत होगी?