जीत समाचार का बड़ा धमाका! खबर का असर—5 मंजिला बिल्डिंग सील!

जीत समाचार ने उठाए सवाल तो नगर निगम हरकत में | लैंटर पड़ने से पहले हुई कार्रवाई | अब सबसे बड़ा सवाल—इतनी बड़ी इमारत बनने तक इंस्पेक्टर कहां थे?

लुधियाना, 01 सितंबर 2026 (अरुण कुमार)

जोन-ए  ब्लॉक-25 में तेजी से तैयार हो रही 5 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग को लेकर जीत समाचार द्वारा लगातार सवाल उठाए जाने के बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग को सील कर दिया है।जीत समाचार ने पहले ही खबर के जरिए सवाल उठाया था कि 5 मंजिल तक निर्माण कैसे पहुंच गया और अगले लैंटर की तैयारी कौन देख रहा है? शिकायत और खबर के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई की गई।

सील लग गई, लेकिन असली सवाल अब शुरू!

बिल्डिंग सील होने के बाद अब सवाल यह नहीं कि कार्रवाई हुई या नहीं, बल्कि सवाल यह है कि इतनी बड़ी इमारत बनने तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?अगर निर्माण नियमों के विपरीत था तो इसे शुरुआती स्तर पर ही क्यों नहीं रोका गया? संबंधित बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने समय रहते क्या कार्रवाई की ? एमटीपी और एटीपी  जोन-ए की निगरानी कहां थी ?

अब सील खुलेगी कैसे ?

सबसे बड़ा सवाल अब यह भी है कि सील के बाद आगे क्या होगा ?क्या बिल्डिंग की नक्शे, मंजिलों, पार्किंग, चालान और कंपाउंडिंग से जुड़े रिकॉर्ड की पूरी जांच होगी? या फिर कुछ समय बाद किसी एप्लीकेशन और कंपाउंडिंग के रास्ते से निर्माण को दोबारा शुरू करवाने की कोशिश होगी?यह तस्वीर अब नगर निगम के अगले कदम से साफ होगी।

कमिश्नर साहब का आदेश—नाजायज निर्माण पर कार्रवाई

नगर निगम कमिश्नर की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नियमों के खिलाफ निर्माण होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि ब्लॉक-25 की इस इमारत में जांच के बाद आगे क्या कार्रवाई होती है।

 जीत समाचार का सवाल

अगर जीत समाचार की खबर के बाद बिल्डिंग सील हो सकती है, तो इतनी बड़ी बिल्डिंग पहले बनने कैसे दी गई? अब सिर्फ सील लगाना काफी नहीं—जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।

Part-2 जल्द!

जीत समाचार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। सील के बाद बिल्डिंग का क्या होगा, कौन-से दस्तावेज सामने आते हैं और क्या निर्माण दोबारा शुरू होता है—हर अपडेट जनता के सामने रखा जाएगा।

यह जीत समाचार की जीत नहीं, जनता के सवालों की जीत है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed