जोन-A ब्लॉक-25 की सील पर रातों-रात खुलने की चर्चा! क्या सील रहेगी या फिर खुलेगा ‘रास्ता’?

0

Views: 45

नगर निगम ने कमर्शियल बिल्डिंग सील की | सूत्रों के हवाले से सील खुलवाने की चर्चा ने बढ़ाए सवाल | कार्रवाई के बाद अब कमिश्नर की निगरानी पर नजर

लुधियाना, 1 सितंबर 2026 ((अरुण कुमार)

 नगर निगम ने ब्लॉक-25 में एक कमर्शियल बिल्डिंग पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। बिल्डिंग में निर्माण और पांचवीं मंजिल से जुड़े काम को लेकर पहले से सवाल उठ रहे थे।अब कार्रवाई के तुरंत बाद सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि जोन-A का बिल्डिंग इंस्पेक्टर रातों-रात सील खुलवाने की कोशिश कर सकता है। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सील लग गई, अब असली सवाल!

आज बिल्डिंग सील कर दी गई, लेकिन सवाल यह है कि क्या सील वास्तव में बरकरार रहेगी?अगर बिल्डिंग नियमों के खिलाफ पाई गई है तो आगे की कार्रवाई क्या होगी? क्या मौके की दोबारा जांच होगी? और यदि सब कुछ नियमों के अनुसार है तो नगर निगम इसका रिकॉर्ड स्पष्ट करेगा?एक और सवाल यह भी उठ रहा है कि सीलिंग की कार्रवाई की तस्वीरें संबंधित ग्रुप में सार्वजनिक क्यों नहीं की गईं? क्या पूरी कार्रवाई का रिकॉर्ड सामने आएगा?

जीत समाचार की नजर अब ब्लॉक-25 पर

1 सील रहेगी या खुलेगी?

2 अगर खुलेगी तो किसके आदेश पर?

3  और अगर सील तोड़ी गई तो जिम्मेदारी किसकी होगी?

फिलहाल यह सभी सवाल जांच और आधिकारिक कार्रवाई के दायरे में हैं।

जीत समाचार इस बिल्डिंग पर लगातार नजर रखेगा। अगला कदम क्या होता है, इसकी जानकारी जनता के सामने लाई जाएगी।

जीत समाचार—सच्चाई आपके सामने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *