पेट्रोल पंप पर पहले हवाई फायरिंग, फिर हथियारबंद साथियों संग ‘वापसी’!

0

Views: 1

डीजल-पेट्रोल के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़ | पिस्तौल लहराकर गोली चलाने का आरोप, कुछ घंटे बाद 4 साथियों के साथ लौटकर कार में तोड़फोड़ | CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

लुधियाना, 1 सितंबर (विक्रम सैनी)

 आरती चौक के पास कुबेर पेट्रोल पंप पर देर रात हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब आरोप है कि एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। मामला यहीं नहीं रुका—कुछ घंटों बाद वही व्यक्ति कथित तौर पर चार अन्य हथियारबंद साथियों के साथ दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचा और वहां खड़ी कार में तोड़फोड़ कर फरार हो गया।पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है।

पहले गोली, फिर हथियारबंद ‘वापसी’—कानून का डर कहां?

बताया जा रहा है कि विवाद वाहन में गलत ईंधन डाले जाने के बाद शुरू हुआ। कहासुनी बढ़ी तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान फायरिंग का आरोप है।सबसे बड़ा सवाल इसके बाद खड़ा होता है—अगर सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग हुई थी तो आरोपी कुछ ही घंटों बाद हथियारबंद साथियों के साथ उसी जगह दोबारा कैसे पहुंच गया?

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

अब पुलिस के सामने कई सवाल

1 हथियार कहां से आया?

2 फायरिंग किसने की?

3 हथियार लाइसेंसी था या नहीं?

4 चार साथियों के साथ दोबारा पेट्रोल पंप तक पहुंचने की जानकारी पुलिस को क्यों नहीं मिली?

फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।

जीत समाचार का सवाल—पेट्रोल पंप पर गोली चलाने के बाद भी अगर आरोपी बेखौफ होकर वापस लौट सकते हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *