खेल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिमाचल के प्रभारी ऋतुराज जयसिंहपुर से 4 अगस्त को करेंगे सदस्यता अभियान की शुरुआत – काली दास कोली प्रदेश प्रवक्ता

जीत समाचार (अभिषेक न्यूज़ एडिटर )

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता काली दास ने बताया कि हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिमाचल के प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा 4 अगस्त को जयसिंहपुर के कला मंच से करने जा रहे हैं । उस दिन उनके साथ सह प्रभारी अजय राजपूत, कांगड़ा चम्बा के सह प्रभारी सौरभ बहल तथा कांगड़ा के पर्यवेक्षक पूर्ण चंद विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से निवेदन है कि जयसिंहपुर चौगान के कला मंच में पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा संख्या पहुंच कर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रभारी के विचार सुने व अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करें।

प्रदेश प्रवक्ता काली दास कोली ने यह भी बताया की हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्र में इसकी शुरुआत 2 अगस्त को जिला मंडी की विधानसभा द्रंग से राष्ट्रीय प्रवक्ता ब प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कर दी है तथा लोगों में सदस्यता ग्रहण करने के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है । आम जनता ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस की पांच पांच साल की बारी से हम दुखी हैं और हमें तीसरा विकल्प मिल रहा है तो हम तीसरे विकल्प से जुड़ेंगे और हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में भरपूर सहयोग करेंगे।

You may have missed