4 अगस्त से जयसिंहपुर में शुरू होगा ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’, गांव-गांव पहुंच रही आम आदमी पार्टी

0
IMG-20260801-WA0014

Views: 6

4 अगस्त से जयसिंहपुर में शुरू होगा ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’, गांव-गांव पहुंच रही आम आदमी पार्टी

जयसिंहपुर, 31 जुलाई (अभिषेक, जीत समाचार)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता काली दास कोली ने पालमपुर के जिलाध्यक्ष शेर सिंह के साथ मिलकर “हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान” के तहत विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मकोल, भुआणा, कैलाशपुर, करोड़ी, अगोजर, व्याड़ा और अन्दरेटा में लोगों से मुलाकात कर आगामी 4 अगस्त 2026 से जयसिंहपुर में शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की जानकारी दी।

नेताओं ने ग्रामीणों को आम आदमी पार्टी की नीतियों एवं जनहित कार्यों से अवगत कराया और अधिक से अधिक संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान” का उद्देश्य प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को जोड़कर एक मजबूत संगठन तैयार करना है।

प्रदेश प्रवक्ता काली दास कोली ने कहा कि लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति लगातार विश्वास बढ़ रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में अभियान को सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जयसिंहपुर से शुरू होने वाला यह सदस्यता अभियान प्रदेशभर में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा।

इस दौरान ग्रामीणों ने भी पार्टी की नीतियों में रुचि दिखाई और अभियान को लेकर उत्साह व्यक्त किया। पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए तैयार हैं तथा प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed