पंजाब स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप को मिला शानदार समर्थन

0

वर्धमान स्पेशल स्टील्स ने 4 लाख और हीरो ग्रुप ने 2 लाख रुपये का दिया CSR योगदान

लुधियाना, 1 नवंबर (शर्मा)

पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लुधियाना में आयोजित की जा रही पंजाब स्टेट जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 को कॉरपोरेट जगत का शानदार समर्थन मिल रहा है।

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ लुधियाना की ओर से शास्त्री हॉल में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप की अगुवाई डिप्टी कमिश्नर लुधियाना एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु जैन (IAS) कर रहे हैं।

चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए वर्धमान स्पेशल स्टील्स की ओर से 4 लाख रुपये तथा हीरो ग्रुप (हीरो साइकिल्स) की ओर से 2 लाख रुपये का कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योगदान दिया गया है।

इस आर्थिक सहयोग से खिलाड़ियों के आराम, स्वास्थ्य और बेहतर प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और रिफ्रेशमेंट उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आयोजन के अन्य प्रबंध भी बेहतर बनाए गए हैं।

इस अवसर पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ लुधियाना की महासचिव डॉ. सुलभा जिंदल ने दोनों संस्थानों का खुले दिल से सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन का मार्गदर्शन और प्रशासनिक सहयोग देने के लिए विशेष धन्यवाद किया।

उन्होंने चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन के सभी सदस्यों की ओर से किए जा रहे प्रयासों और प्रतिबद्धता की भी सराहना की।

डॉ. जिंदल ने कहा कि कॉरपोरेट संस्थानों का इस प्रकार का सहयोग पंजाब में खेल संस्कृति को मजबूत करने और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने में कॉरपोरेट जगत की भागीदारी बनी मजबूत सहयोग।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed