हमीरपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली एकता और अखंडता की शपथ

0

वल्लभभाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि, ADC अभिषेक गर्ग ने दिलाई शपथ

हमीरपुर, 31 अक्तूबर (जीत समाचार)

देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर शनिवार को हमीरपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) अभिषेक गर्ग ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

इसके अलावा हमीरपुर के अन्य सरकारी कार्यालय परिसरों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed